राजपुर: महिलाओं से हुई ठगी के मामले में नायब तहसीलदार नरेंद्र कंवर क्या कहते हैं, सुनिए पूरी खबर
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार नरेंद्र कंवर समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं को समझाइश देते हुए तीन दिन के भीतर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं, लेकिन चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।