भादरा में विशेष अभियान के तहत भिरानी पुलिस ने सज्जन उर्फ काला बालसमंदिया गैंग के सदस्य दीपक उर्फ धोलिया (22) को बिना नंबर बाइक सहित गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध देशी पिस्टल व 6 कारतूस बरामद हुए। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर दो दिन का रिमांड लिया गया।