गोगरी: बन्नी घाट पर गंगा स्नान के लिए छठ व्रतियों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
छठ महापर्व को लेकर गोगरी प्रखंड के बन्नी घाट पर सोमवार को सुबह से ही गंगा स्नान को लेकर छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। काफी संख्या में छठ व्रती गंगा स्नान को पहुंचे। इस दौरान बन्नी घाट पर मेला जैसा नजारा देखने को मिल रहा था। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम बन्नी घाट पर देखने को मिला। छठ महापर्व को लेकर गंगा स्नान की परंपरा है।