गोगरी: लंदन से आई मनोवैज्ञानिक ने फतेहपुर जमालपुर गोगरी के राजकीय मध्य विद्यालय में बालिकाओं को मासिक धर्म के बारे में जागरूक किया
इंग्लैंड से स्वदेश लौटी मनोवैज्ञानिक तेजस्वनी ने मुरारी ज्योति फाउंडेशन के बैनर तले सोमवार को दोपहर दो बजे राजकीय मध्य विद्यालय फतेहपुर जमालपुर गोगरी में स्कूली बच्चों को हाथों की स्वच्छता और मासिक धर्म पर विस्तार से चर्चाएं कर छात्राएं को जागरूक किया। तेजस्विनी लंदन में एक मनोवैज्ञानिक हैं। और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं।