गोगरी: एसडीओ और एसडीपीओ ने प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का लिया जायजा, खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग करने के दिए निर्देश
छठ महापर्व को लेकर मंगलवार की शाम चार बजे गोगरी एसडीओ सुनंदा कुमारी और एसडीपीओ ने गोगरी प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने खतरनाक घाटों का बैरिकेटिंग कराने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार अधिकारियों की टीम गोगरी प्रखंड के गोछारी, बन्नी, कामा स्थान घाट गोगरी, मुश्किपुर, रामपुर आदि जगहों का जायजा लिया।