गोगरी: वन विभाग ने फतेहपुर गांव से लंगूर का किया रेस्क्यू, दो दर्जन लोगों को किया था घायल
गोगरी प्रखंड के फतेहपुर गांव में एक माह से उत्पात मचा रहे लंगूर को मुजफ्फरपुर वन प्रमंडल के रेस्क्यू टीम द्वारा मंगलवार को दस बजे सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। बताते चलें की उक्त लंगूर द्वारा करीब दो दर्जन ग्रामीणों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वन विभाग मुजफ्फरपुर के रेस्क्यू प्रभारी डा राजीव रंजन के नेतृत्व में लंगूर का रेस्क्यू किया गया।