फुलवरिया: रकबा गांव में अचानक लगी आग से कई झोपड़ियां जली, सात बकरियों की झुलसने से हुई मौत
श्रीपुर थाना क्षेत्र के रकबा गांव में बीती रात हुए भीष्म अग्निकांड में लगभग एक दर्जन झोपड़ी नुमा घर जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में सात की संख्या में बकरियों के झुुलसने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों तथा फायर ब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। खबर के मुताबिक मच्छर भगाने के लिए धुआं किया गया था। धुएं की निकली चिंगारी से यह हादसा हुआ।