बिक्रम: बिक्रम नगर पंचायत बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा हुई
Bikram, Patna | May 20, 2026 बिक्रम नगर पंचायत सभागार में बुधवार को दोपहर 12 बजे सामान्य बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद मनीता कुमारी ने की,जबकि कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार मौजूद रहे। बैठक में मानसून को देखते हुए जलजमाव से निपटने के लिए नए नालों के निर्माण और पुराने नालों की सफाई पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही नियमित फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव कराने का