बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के यवक के साथ पड़ोसियों ने की मारपीट, एसएसपी ऑफिस में दिया प्रार्थना पत्र
बारादरी थाना क्षेत्र के युवक ने पड़ोसियों द्वारा मारपीट को लेकर एसएसपी ऑफिस में शुक्रवार को प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित पंकज शर्मा ने बताया कि 23 मार्च को वह अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी अचानक पारस, उसका भाई नशे में आए और गाली-गलौज करने लगे। जब युवक ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने पंकज के साथ मारपीट शुरु कर दी। घटना में पंकज को गंभीर रूप से चोट आई।