बरेली: नवाबगंज में पड़ोसी ने नाबालिग युवती से की अश्लील हरकत, एसएसपी ऑफिस में दिया प्रार्थना पत्र
नवाबगंज की नाबालिग युवती ने पड़ोसियों के घर में घुसकर अश्लील इशारे करने पर एसएसपी ऑफिस में शुक्रवार को प्रार्थना पत्र दिया है। नाबालिग युवती ने बताया कि बुधवार को उसके माता-पिता घर पर नहीं थे और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस के ऐरन ने युवती को अकेले देखकर उसको अश्लील इशारे किए और अपने घर में बुलाया। तभी युवती पड़ोसी को बुरा-भला कहते हुए घर में चली गई।