बरेली: सुभाषनगर की महिला ने पति से मामूली कहासुनी पर खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत
सुभाषनगर थाना क्षेत्र में महिला की जहर खाने के बाद गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतका पिंकी के जेठ सुरेंद्र ने बताया कि गुरुवार शाम पिंकी और उसके पति गोपाल में मामली सी कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते गुस्से में आकर पिंकी ने गेहूं में रखी जहरीले गोली खा ली। इसकी खबर जब परिजनों को लगी तो उन्होंने एंबुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया