बरेली: कोतवाली क्षेत्र की महिला से देवर ने की अश्लील हरकत, ससुरालीजनों ने की मारपीट, एसएसपी ऑफिस में दिया प्रार्थना पत्र
कोतवाली थाना क्षेत्र की महिला ने ससुरालीजनों द्वारा घर से निकाले जाने और देवर के गंदी नजर रखने पर एसएसपी ऑफिस में शुक्रवार को प्रार्थना पत्र दिया है। महिला ने बताया कि उनकी शादी करीब तीन साल पहले धोखाधड़ी करके 50 वर्षीय अधेड़ के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही महिला के देवर की उनपर गंदी नजर थी। 26 मार्च को देवर उनके कमरे में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा।