बरेली: शाही थाना क्षेत्र के दो लोगों की हुई मोटरसाइकिल से भिड़ंत, एक की हुई मौत, एक घायल
शाही थाना क्षेत्र के दो युवक मोटरसाइकिल और टेंपो की भिड़ंत में घायल हो गए, जिसमें से एक की गुरुवार देर रात मौत हो गई है। मृतक हरीश के पिता पप्पू ने बताया 25 मार्च को होली खेलने के लिए हरीश अपने दोस्त साधु के साथ मोटरसाइकिल से सीबीगंज अपनी ससुराल गया था। वापस आते समय रास्ते में मोटरसाइकिल की टेंपो में भिड़त हो गई। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।