बरेली: देवरनिया की महिला के खेत में चलाई ट्रैक्टर ट्रॉली, खराब हुई फसल, एसएसपी ऑफिस में दिया प्रार्थना पत्र
देवरनिया थाना क्षेत्र की महिला ने खेत में फसल खराब करने को लेकर तीन लोगों के खिलाफ एसएसपी ऑफिस में शुक्रवार को प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता कमलेश देवी ने बताया कि उनके खेत में लगी फसल के ऊपर से सुभाष, मनोज, अमित ने ट्रैक्टर ट्रॉली निकाल दी, जिससे महिला की फसल खराब हो गई।