बीकानेर: बीकानेर में ज्वेलर्स शॉप चोरी का 72 घंटे में हुआ खुलासा, दो आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
बीकानेर कोतवाली थाना पुलिस ने ज्वेलर्स शॉप में हुई चोरी की वारदात का महज 72 घंटे में खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार कर चोरी किया गया 75.50 ग्राम सोना भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू मंडल उर्फ शानुनु करनार और सुबरात अली उर्फ सोबरात अली शेख के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने