रानीगंज: तेज बारिश में सई नदी पुल के पास सड़क की कटी पटरी हादसे को दे रही है दावत
बेलखरनाथ धाम में लगातार बारिश से सड़कों की हालत खराब हो रही है। रानीगंज से पट्टी जाने वाले मुख्य मार्ग पर सई नदी पुल के पास सड़क की पटरी का एक बड़ा हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया है। पटरी कटने से सड़क का किनारा कमजोर हो गया है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। पटरी बहने से सड़क किनारे कई जगह गहरी खाई बन गई है। अगर कोई वाहन च