घाटमपुर: चिरली गांव में नातिन से छेड़खानी का विरोध करने पर वृद्ध की गला घोटकर हत्या, क्षेत्र में तनाव
साढ़ क्षेत्र के चिरली गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग की बीच सड़क गला घोटकर हत्या कर दी गई।बुजुर्ग अपनी नातिन को डॉक्टर के यहां लेकर जा रहे थे,इस दौरान रास्ते में एक युवक ने नातिन के साथ छेड़खानी कर दी।बुजुर्ग ने इसका विरोध किया तो दबंग युवक ने बीच सड़क गलत घोट कर बुजुर्ग की हत्या कर दी।एसीपी घाटमपुर ने मंगलवार रात 11:30 बजे बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।