घाटमपुर: बिधनू के हरदौली में शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, इलाज के दौरान हुई मौत
बिधनू के हरदौली में शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता 19 वर्षीय सिमरन ने 1 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए थे।थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 5:00 बजे बताया उपचार के दौरान नवविवाहिता सिमरन की आज मौत हो गई।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।