घाटमपुर: भदरस गांव में दबंग ने किसान की पट्टे की जमीन पर किया कब्जा, विरोध करने पर दी धमकी, मुकदमा दर्ज
घाटमपुर के भदरस गांव में अभिजीत सैनी को वर्ष 2014 में आवासीय पट्टा हुआ था।21 जून 2025 को राजस्व विभाग की टीम और पुलिस फोर्स ने अभिजीत को कब्जा दिलाया था।इसके बाद दबंग किसान जयमूर्ति यादव ने पट्टे की जमीन पर कब्जा कर लिया। पीड़ित ने बताया वह नींव भरवाते हैं और जयमूर्ति जोताई करा देता है।थाना प्रभारी ने मंगलवार सुबह 9 बजे बताया मुकदमा दर्ज किया गया है।