घाटमपुर: कर्चुलीपुर गांव में चारा काटने की मशीन में फंसने से घायल किसान की उपचार के दौरान हुई मौत
साढ़ थाना क्षेत्र के कर्चुलीपुर गांव में सोमवार सुबह चारा काटते समय मशीन में फंसकर किसान राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे।थाना प्रभारी ने मंगलवार सुबह 8 बजे बताया परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर गए थे जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।