खलीलाबाद: गौरापार के पास अचेत मिले युवक को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गौरापार स्थित शराब भट्टी के पास शनिवार दोपहर एक युवक अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान जितेंद्र पुत्र संतराम, निवासी एकमा, थाना मुंडेरवा, जनपद बस्ती के रूप में की। परिजनों को सूचना देकर युवक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी