ठियोग में नशा तस्कर की 1.64 करोड़ की संपत्ति जब्त ।
शिमला पुलिस ने ठियोग में नशा तस्करी के आरोपी सोहन लाल उर्फ हैप्पी की करीब 1 करोड़ 64 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है । आरोपी की रहीघाट स्थित नाई की दुकान से 10 जून 2026 को 71 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। जांच में उसके ठियोग, कोटखाई, रोहड़ू और आसपास के क्षेत्रों में अफीम सप्लाई करने का खुलासा हुआ।
वित्तीय जांच में एक आवासीय प्लॉट, कृषि प्लॉट, दो मंजिला दुकान और बैंक-डाकघर खातों में जमा धनराशि सामने आई। पुलिस के अनुसार संपत्ति आरोपी की वैध आय से मेल नहीं खाती और प्रथम दृष्टया नशे की कमाई से अर्जित की गई है। कुछ संपत्तियां परिवार के सदस्यों के नाम पर भी हैं।
एएसपी मेहर पंवर ने बताया कि 2026 में अब तक 12 NDPS मामलों में वित्तीय जांच कर 8 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। पुलिस अब नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर सीधा प्रहार कर रही है ।
#shimla