खजनी: खजनी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में खजनी सिनेमा हॉल तिराहे से निकाली तिरंगा यात्रा
भारतीय जनता पार्टी खजनी मंडल के कार्यकर्ताओं ने खजनी सिनेमा हाल तिराहे से मंगलवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी एडवोकेट की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का समापन सिकरीगंज मुख्य चौराहे पर हुआ। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी, जगदिश चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष रामवृक्ष सिंह व अन्य मौजुद रहे।