खजनी: सिकरीगंज थाना क्षेत्र एक गाँव की किशोरी को कुशीनगर जनपद के सेवरही थाने के पकड़ीहार गाँव का युवक लेकर हुआ फरार, केस दर्ज
गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को कुशीनगर जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र के पकड़ी हार गाँव का रहने वाला अशोक का पुत्र सिकंदर उर्फ बूरा बीते शनिवार को बहला फुसलाकर भगा ले गया। रविवार को किशोरी के पिता ने युवक के घर जाकर अपनी लड़की को वापस लाने की कोशिश किया तो युवक के चाचा राम धारी व रमेश ने उनके साथ मारपीट किया।