खजनी: कस्बे में सिकरीगंज मार्ग पर जूनियर हाईस्कूल गेट के सामने स्थित कपड़े की दुकान के गोदाम में बिजली शार्ट सर्किट से लगी आग
खजनी कस्बे में सिकरीगंज मार्ग पर जूनियर हाईस्कूल गेट के सामने स्थित कपड़े की दुकान के गोदाम में रविवार को अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। अचानक धुंआ उठता देख दुकानदार तथा आसपास के लोगों को हैरत हुई। गोदाम में पहुंचकर देखा गया तो अंदर धुंएं का गुबार भरा था। पानी डालकर आग बुझाने में दुकानदार और कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी मदद किया।