खजनी: खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में खजनी ब्लॉक परिसर से तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
विकास खंड खजनी के खंड विकास अधिकारी रमेश शुक्ला के नेतृत्व में मंगलवार को खजनी ब्लाक परिसर से ब्लाक कर्मचारियों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु रैली निकाली गई। रैली खजनी के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः ब्लाक परिसर में आकर समाप्त हुआ। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि देश की आजादी को अक्षुण्ण बनाने हेतु हर नागरिक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज जरूर लगाएं।