खजनी: कलयुगी नशेड़ी बेटे ने अपने ही पिता के सिर पर लाठी से किया हमला, बीच बचाव के लिए पहुंची बहन को भी पीटा, केस दर्ज
खजनी थाना क्षेत्र के तालनवर टोला मंगलपुर मे एक कलयुगी नशेड़ी मनबढ़ बेटे ने अपने ही पिता के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। बचाव करने पहुंची बहन पर भी लाठी से हमला कर दिया और अपनी माँ को जान से मारने की धमकी देते हुए मौक़े से फरार हो गया। पिता ने इसकी शिकायत खजनी थाने मे की तो पुलिस ने नशेड़ी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।