जमुई: उझण्डी में करंट लगने से एक महिला की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | Aug 11, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के उझंडी में सोमवार की दोपहर 12:30 बजे करंट की चपेट में आने से मुकेश चौधरी की पत्नी ललिता देवी की हालत गंभीर हो गई। उसके बाद आनन- फानन में परिजन द्वारा ललिता देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में ललिता देवी का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।