महरौनी: महरौनी तहसील सभागार में एसडीएम एवं सीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, मौके पर आए 18 शिकायती पत्र
महरौनी तहसील सभागार में एसडीएम एवं सीओ की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां मौके पर कुल मिलाकर 18 शिकायती पत्र आये। जिनमें से तीन शिकायती पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष बचे हुए शिकायती पत्रों को उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को सौंपते हुए उनके गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए।