हमीरगढ़: मंडपिया के समीप स्कूटी सवार महिला को जीप ने मारी टक्कर, घायल महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
लक्ष्मीपुरा निवासी महिला शुक्रवार को अपनी बेटी के साथ मंडपिया में आयुर्वेद अस्पताल में दवाइयां लेने आई हुई थी वापस लक्ष्मीपुरा की ओर जा रही थी इसी दौरान दोपहर 3:00 मंडपिया के समीप एक तेज रफ्तार जीप ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी पर सवार महिला गिरकर घायल हो गई महिला को घायल अवस्था में निजी साधन की सहायता से उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया|