हमीरगढ़: हमीरगढ़ के संस्कृत विद्यालय में संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा संभागस्तरीय एकदिवसीय ज्योतिष आधारित संगोष्ठी का आयोजन हुआ
संगोष्ठी के संयोजक एवं संचालक प्राध्यापक नरेन्द्र महर्षि ने बताया कि संगोष्ठी में ज्योतिष में आजीविका विचार विषय पर विशिष्ट व्याख्यान व चर्चा सत्रों का आयोजन किया गया ।जिसमें अनेकों आधुनिक वैज्ञानिक सिद्धांतों को ज्योतिषीय प्रमाणों से सिद्ध किया ।दक्षप्रशिक्षकों द्वारा ज्योतिष के सामान्य ज्ञान से लेकर अनेकों गूढ पक्षो पर चर्चा की ।