पीरो: मलौर पैक्स में भारी सुरक्षा के बीच वोटिंग खत्म, अब नतीजों की घड़ी—मतगणना शुरू होते ही समर्थकों की धड़कनें तेज
Piro, Bhojpur | Jul 29, 2026 मलौर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद को लेकर मतदान की प्रक्रिया बुधवार की शाम 4:30 के करीब शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। कुल 2410 मतदाताओं में से 976 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की प्रक्रिया भी तत्काल शुरू कर दी गई। मतगणना को लेकर समर्थकों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है।