बक्सर: नया भोजपुर थाना क्षेत्र: युवती से दुष्कर्म का आरोप, 60 वर्षीय समेत 3 लोगों पर मामला दर्ज करने की तैयारी
Buxar, Buxar | May 7, 2026 जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता की मां के आवेदन पर पुलिस ने 60 वर्षीय व्यक्ति समेत 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।