आधुनिक तकनीक के दौर में अब डाक विभाग भी अपनी पारंपरिक कार्यप्रणाली में बदलाव करते हुए नई तकनीक को अपना रहा है। इसी कड़ी में जिला बिलासपुर में डाक को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए ड्रोन तकनीक का ट्रायल शुरू किया गया है। डाक विभाग की इस नई पहल से अब डाक को सड़कों के बजाय आसमान के रास्ते भी एक डाकघर से दूसरे डाकघर तक पहुंचाया जा रहा है। इस तकनीक से डाक पहुंचाने में लगने वाला समय काफी कम होने की उम्मीद है।