बसना: ग्राम अंवराडबरी के पास NH-353 रोड़ पर कार की ठोकर से स्कूटी सवार दो लोग हुए घायल
खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम अंवराडबरी के पास NH 353 रोड़ पर कार की ठोकर से स्कूटी सवार घायल हो गए. बताया गया कि बारिश होने के कारण स्कूटी सवार अपनी स्कूटी को किनारे कर रहे थे तभी विपरित दिशा से आ रही कार ने ठोकर मार दी. हादसे में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए