प्रतापगढ़: ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराना ज़मीन विवाद सुलझा, छह परिवारों को मिला मालिकाना हक
जिले की ग्राम पंचायत बसाड़ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों से लंबित कृषि भूमि विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही समाधान कर छह परिवारों को उनकी जमीन का स्पष्ट मालिकाना हक दिलाया गया। राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से भविष्य के भूमि विवादों की संभावना भी समाप्त हो गई। जानकारी के अनुसार सह-खातेदारों ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया की जानकारी के अभाव में कृष