कुर्था: नूरसराय कांड के खिलाफ माले-ऐपवा का जोरदार मार्च, महानंद सिंह ने सभा को संबोधित किया
Kurtha, Arwal | Apr 5, 2026 माले और ऐपवा के संयुक्त बैनर तले नूरसराय की घटना के विरुद्ध विरोध दिवस के रूप में जोरदार मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन शामिल हुए। लीला वर्मा, जमीला खातून, साधना शर्मा, चंद्रप्रभा देवी आदि ने नेतृत्व किया। सभा में का. महानंद सिंह ने कहा, यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है, मणिपुर जैसी भयावह है।