ठाकुरद्वारा: उपनिरीक्षक को घोर लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया, ठाकुरद्वारा में विभाग में मचा हड़कंप
घोर लापरवाही के आरोप में उपनिरीक्षक निलंबित, विभाग में हड़कंप ठाकुरद्वारा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक बार फिर लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। थाना ठाकुरद्वारा में तैनात उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार को उनके पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अकर्मण्यता बरतने के गंभीर आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।