ठाकुरद्वारा: बल्लभगढ़ गांव के पास रामगंगा नदी में मछली पकड़ते समय युवक डूबा, 15 घंटे बाद भी नहीं मिला युवक का शव
ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी में मछली पकड़ते समय एक युवक डूब गया। यह घटना बल्लभगढ़ गांव के पास हुई, जब जाल लगाते समय उसका पैर फिसल गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के जसपुर स्थित रायपुर गांव निवासी 42 वर्षीय फिरोज अपने दोस्तों के साथ रामगंगा नदी में मछली पकड़ने आया था।