कैरो: जल जीवन मिशन ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य सुरक्षा की मजबूत आधारशिला, लोहरदगा कांग्रेस युवा नेता रामाधार पाठक।
लोहरदगा युवा समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता रामाधार पाठक ने गुरुवार शाम 4 बजे जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में झारखंड सरकार और केंद्र सरकार के बीच जल जीवन मिशन (JJएम) 2.0 के तहत हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीण झारखंड में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।