जहानाबाद: कड़ी सुरक्षा के बीच जहानाबाद जिले के 8 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा जारी
केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा बुधवार दिनांक 24 जून 2026 को जहानाबाद जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में सुबह करीब 10 बजे शुरू हो गई है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।