यमुनानगर, 19 जून-हरियाणा सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रदेश व्यापी प्रचार अभियान के तहत जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार यमुनानगर में विभिन्न जन कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला रोजगार कार्यालय, यमुनानगर द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय के प्रांगण में किया गया।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने युवाओं को रोजगार से सम्बन्धित सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 10वी, 12वीं तथा स्नातक पास प्रार्थियों को भिन्न भिन्न कोर्सों के बारे में मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजन में लगभग 5 कंपनियों ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से मैर्सज बेस्ट प्राइवेट लिमिटेड,मैर्सज पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, मैर्सज रामा हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और फ्लिपकार्ट कंपनियां उपस्थित रही।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 80 प्रार्थियों ने साक्षात्कार दिया। कंपनियों द्वारा मौके पर ही लगभग 35 प्रार्थियों को चयनित किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजन मे जिला रोजगार कार्यालय, यमुनानगर स्टाफ द्वारा पूर्ण रूप से सहयोग किया गया।