अनाज मंडी जगाधरी में योग प्रोटोकॉल की पायलट रिहर्सल संपन्न,
21 जून के मुख्य कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा होंगी मुख्य अतिथि
यमुनानगर, 19 जून-12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जिला आयुष विभाग द्वारा अनाज मंडी जगाधरी में योग प्रोटोकॉल की पायलट रिहर्सल करवाई गई जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि महानिदेशक आयुष विभाग के निर्देशानुसार व जिला उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में नई अनाज मंडी, जगाधरी में 21 जून के मुख्य कार्यक्रम हेतु सामान्य योग प्रोटोकॉल की पायलट रिहर्सल जिला प्रशासन, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग व अन्य विभागों के सहयोग से संपन्न करवाई गई।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 21 जून 2026 को अनाज मंडी, जगाधरी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। उन्होंने जिला वासियों से 21 जून को अधिक से अधिक संख्या में मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।
इस अवसर पर एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रजनीश, सीएमओ डॉ. दिव्या मंगला, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार,योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार, पतंजलि योग समिति के सदस्य जय कुमार, सुंदर लाल, रेडक्रास समिति के सचिव संजीव धीमान, आयुष विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी, फार्मासिस्ट, आयुष योग सहायक एवं योग प्रशिक्षकों व स्कूली बच्चों ने भाग लिया।