चाइनीज मांझे से सराययूसूफ गांव निवासी मछली शहर तहसील अधिवक्ता शैलेश यादव घायल हो गए। उनकी कटी नाक पर दो टांके लगे हैं जबकि आंख बाल बाल बच गई। घर जाते समय घटना घटी है। अधिवक्ताओं ने तहसील में चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की प्रशासन से मांग की है।