हाथरस: कस्बा मेंडू में बीती रात रामलीला महोत्सव का आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ
कस्बा मेंडू में बीती रात रामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी द्वारा फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत मुरसान के पूर्व अध्यक्ष रजनीश कुशवाहा भी रामलीला महोत्सव में मौजूद रहे। नगर पंचायत मेंडू अध्यक्ष सचेन्द्र कुशवाहा ने सभी का फूल माला व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया। सैंकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद रही।