हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने गांव ऐंहन के एक मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुए 6 चोरी के मोबाइल फोन
हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाई जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त गांव ऐंहन रहने वाला है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 6 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।