बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के नंदोषी के रहने वाले एक व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीटा, बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज
सीबीगंज थाना क्षेत्र के नंदोषी के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बारादरी थाना क्षेत्र के भूपराम कॉलोनी में किराए पर रहता है। व्यक्ति ने बताया कि दबंगों ने उसे अपने घर पर बुलाकर लाठी-डंडों से पीटा है, जिससे वह लहूलुहान हो गया।व्यक्ति ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की है। वहीं थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।