बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के बर्कलीगंज में दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा
कैंट थाना क्षेत्र के बर्कलीगंज में दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। मनोज कुमार मिश्रा पुत्र श्री रामशरण मिश्रा निवासी बर्कलीगंज थाना कैंट के रहने वाले ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि जयंती प्रसाद व होरीलाल व होराम पुत्रगण कल्याण निवासी भऊआपुर ने जमीन पर कब्जा कर लिया है ।