बरेली: आईएमसी राष्ट्रीय सचिव डॉ नफीस के परिवार पर जानलेवा हमला,बेटों को दी झूठे केस में फसाने की धमकी, किला पुलिस से शिकायत
किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर मे इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नफीस के परिवार पर करीब एक दर्जन लोगों ने धावा बोल दिया। उनकी पत्नी के साथ बदतमीजी की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की।किसी तरह उन लोगों ने आरोपियों से भाग कर अपनी जान बचाई क्षेत्र के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दी।