धनौरा: गजरौला के गांव शाहबाजपुर डोर में ठेकेदारी पर जानलेवा हमले का मामला, पुलिस ने 9 पर दर्ज किया मुकदमा
हाईवे किनारे के गांव शहबाजपुर डोर में छड़ी मेले के दाैरान हुआ मामला एक बार फिर चर्चा में आया है। थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट में गजेंद्र सिंह ने कहा है कि आठ सितंबर 2024 को उनके पिता राकेश अपनी कार से गांव जा रहे थे। साथ में राजू व पप्पू भी थे। रास्ते में छड़ी मेला लगा होने की वजह से भीड़भाड़ की स्थिति बनी हुई थी। उन्होंने भीड़ को हटाने का प्रयास किया।